चुन्नु-मुन्नु का नहाना

Author: Rohini Nilekani
Illustrators: Sonal Goyal, Sumit Sakhuja

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
साथ में आज माँ का एक नया गाना। आ आ आ आ…

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
साबुन-पानी का हुआ बहाना। थप-थपा-थप

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
खेल-कूद, उछल-पुछल। माँ का थोड़ा सा चिल्लाना। अई! अई!

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
और नंगा-पुंगा भाग जाना। इधर-उधर, बाहर-अन्दर। ओ! ओ!

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
तौलिया लेके माँ का पास आना। दोनों को गले लगाना। अहा हा…

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
दोनों को पजामा पहनाना। ही… ही

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
फिर पेट भर खाना खाना। मम्म!

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
नाना-नानी का मुस्कराना। हा हा हा…

चुन्नु- चुन्नु का नहाना।
चन्दा मामा का निकल आना। अब नींद आयी, सब सो जाना। श्श… श्श!!!